कुलगाम में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में दो आतंकी ढेर, जंगलों में कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

श्रीनगर। जम्मू के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस दौरान जिले के अखल इलाके (Kulgam Encounter) में देर रात चली मुठभेड़ में जवानों ने अब तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।

 

जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और विशेष अभियान समूह (एसओजी) द्वारा चलाया गया संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभियान अभी भी जारी है।

सोशल मीडिया के एक्स एकाउंट पर एक पोस्ट में, भारतीय सेना की चिनार कोर ने कहा कि कुलगाम में रात भर रुक-रुक कर और तीव्र गोलाबारी जारी रही। सतर्क सैनिकों ने आतंकियों को गोलीबारी से जवाब दिया और आतंकी बचकर न निकल पाए, इसके लिए घेराबंदी और कड़ी कर दी।

 

 

 

 

 

 

आतंकी की हुई पहचान

कुलगाम में मारे गए एक आतंकी की पहचान हो गई है। देर रात मारे गए आतंकी का नाम हारिस नजीर डार था, जो पुलवामा के अंतर्गत राजपोरा का निवासी था। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक एके-47 राइफल, एके मैगजीन और ग्रेनेड सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

 

 

 

अधिकारियों के अनुसार, नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बरत रहे जवानों ने पुंछ सेक्टर के सामान्य क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में दो व्यक्तियों की गतिविधि देखी। सैनिकों द्वारा चुनौती दिए जाने पर, संदिग्ध आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।

 

एक्स पर एक पोस्ट में, व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि व्हाइट नाइट कोर का आतंकवादियों से संपर्क हुआ। पुंछ सेक्टर के सामान्य क्षेत्र में बाड़ के पास हमारे ही जवानों ने दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि देखी और गोलीबारी हुई। जिसमें एक आतंकी मारा गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related