SINDHU MAHAPANCHAYAT : छत्तीसगढ़ सिंधु महापंचायत की नई कार्यकारिणी घोषित, अमर गिदवानी फिर बने अध्यक्ष …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SINDHU MAHAPANCHAYAT : New executive committee of Chhattisgarh Sindhu Mahapanchayat declared, Amar Gidwani again became president…

रायपुर, 30 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ सिंधु महापंचायत की प्रदेश स्तरीय बैठक आज रायपुर में आयोजित की गई, जिसमें समिति के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता अमर गिदवानी ने की, जिन्हें पुनः प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

घोषित नई कार्यकारिणी में चेतन तारवानी को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वाइस चेयरमैन के रूप में अशोक मालानी, वासुदेव जोतवानी, विनोद तलरेजा और महेंद्र आहूजा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में शामिल हैं :

कार्यकारी अध्यक्ष : किशोर आहूजा, राजेश वासवानी, इन्दर डोडवानी, गोविन्द वाधवानी

महामंत्री : राधाकिशन सुन्दरानी

कोषाध्यक्ष : रवि ग्वालानी

महिला विंग अध्यक्ष : भावना कुकरेजा

युवा विंग अध्यक्ष : महेश आहूजा

प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी ने बताया कि बाक़ी पदाधिकारियों की सूची जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। उन्होंने नए दायित्व ग्रहण करने वाले सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को सामाजिक व सांस्कृतिक दिशा में और मज़बूत करने की अपील की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related