VIRAL VIDEO : “I won’t get it done, just get it done…” 13-year-old boy’s blunt words to the collector
रायपुर डेस्क। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 13 साल के एक बच्चे ने कलेक्टर के सामने जिस बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी, उसने वहां मौजूद सभी अधिकारियों को चौंका दिया। जब एक अधिकारी ने कहा, “करवा देंगे”, तो बच्चे ने तुरंत जवाब दिया, “करवा देंगे नहीं, करवा दीजिए।”
ISRO INSAT-3DR : सैटेलाइट तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता, देश पर बादलों का कब्जा
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे इस बच्चे ने बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से बीमार हैं, मां घरों में काम करके परिवार चलाती हैं और पैतृक घर के आधे हिस्से पर कब्जा होने की वजह से परिवार मुश्किलों में है। उसने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
“करवा देंगे नहीं, करवा दीजिए”
13 साल के बच्चे की बेबाकी देखिए, कैसे वो DM के सामने अपनी बात रख रहा है। बच्चे के माँ–बाप के हिस्से वाले मकान पर उसकी ताई ने ताला लगा दिया है। उसे खुलवाने के लिए बच्चा आया है। मामला UP के जिला लखीमपुर खीरी का है। pic.twitter.com/kXHh22xTjt
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 18, 2026
बातचीत के दौरान बच्चे ने यह भी कहा कि “आप लोगों को तो बस कमीशन चाहिए, कमीशन दो तो काम हो जाता है।” अधिकारियों ने उसे पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी, लेकिन बच्चे ने अपनी आर्थिक मजबूरी बताते हुए कहा कि सिर्फ सलाह से घर नहीं चलता। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है।
