RAM MANDIR DONATION : Rahul Gandhi’s big letter to PM Modi regarding Ram Mandir donation
रायपुर। अयोध्या राम मंदिर के चंदे को लेकर सियासत और तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राम मंदिर ट्रस्ट के चंदे में कथित वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। दोनों नेताओं ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं का भरोसा दांव पर है और पूरे मामले में पारदर्शिता जरूरी है।
PARLIAMENT MONSOON SESSION : संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में हंगामा
18 जुलाई 2026 को लिखे गए पत्र में राहुल गांधी और खड़गे ने आरोप लगाया कि दान और चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से ट्रस्ट के वित्तीय रिकॉर्ड, नकद, सोना-चांदी सहित सभी दान की निष्पक्ष जांच कराने और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।
कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि ट्रस्ट की जवाबदेही तय होनी चाहिए और यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
