उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने माँ दंतेश्वरी के किए दर्शन, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

Date:

दंतेवाड़ा। आज उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दिव्य मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने सह पत्नी के साथ माँ के पावन दरबार में विधिवत दर्शन कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

माँ दंतेश्वरी देवी बस्तर अंचल की कुलदेवी मानी जाती हैं तथा 52 शक्तिपीठों में उनका यह पवित्र मंदिर एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में प्रतिष्ठित है। यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि बस्तर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का भी गौरवशाली प्रतीक है।

माँ के दर्शन के उपरांत विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि,

“माँ दंतेश्वरी के दर्शन से आत्मिक शांति, बल और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है। मैं माँ से प्रार्थना करता हूँ कि वे प्रदेशवासियों पर सदैव अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें और हमारे क्षेत्र में समृद्धि और शांति का वास हो।”

इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटानी जी भी मंदिर में उपस्थित रहे। साथ ही श्री मिश्रा जी के मित्र श्री अशोक दुबे जी ने भी माँ के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित किया ।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: SECL कॉलोनी में मिला मानव भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप

CG NEWS: कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र...

 तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

रायपुर। तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के...

Budget 2026: नशे पर सरकार की सख्ती! बजट 2026 में सिगरेट-शराब के दाम बढ़े, दवाइयों पर बड़ी राहत

Budget 2026: नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने...