अमेरिका को दिवालिया बना रही संसद – एलन मस्क

Date:

Parliament is bankrupting America – Elon Musk

नई दिल्ली/वॉशिंगटन, 5 जून 2025। दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका तेजी से कर्ज के दलदल में फंसता जा रहा है।

मस्क ने लिखा, “सरकार की कमाई का 25% हिस्सा सिर्फ कर्ज के ब्याज में जा रहा है।” अगर ऐसा ही चलता रहा तो सरकार के पास सोशल सिक्योरिटी, मेडिकल और डिफेंस जैसे ज़रूरी खर्चों के लिए पैसा ही नहीं बचेगा।

अमेरिका पर कितना कर्ज है?

एलन मस्क ने एक पोस्ट में Wall Street Mav नामक अकाउंट को कोट करते हुए बताया कि अमेरिका का कुल कर्ज 36.9 ट्रिलियन डॉलर (करीब 3200 लाख करोड़ रुपए) तक पहुंच चुका है। हर साल ब्याज के रूप में 1.2 ट्रिलियन डॉलर (करीब 103 लाख करोड़ रुपए) खर्च हो रहे हैं, जो कि अमेरिका के डिफेंस बजट से भी ज्यादा है।

आने वाले वर्षों में क्या स्थिति हो सकती है?

रे डालियो जैसे नामी निवेशकों का कहना है कि अगर कर्ज लेने की यही रफ्तार रही तो 10 सालों में यह आंकड़ा 50-55 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। मूडीज के अनुसार, 2035 तक अमेरिका का कर्ज उसकी जीडीपी का 140% हो सकता है, जो अभी करीब 123% है।

जनता पर क्या असर होगा?

बढ़ते कर्ज का सीधा असर अमेरिका की आम जनता पर पड़ेगा। बाइपार्टिसन पॉलिसी सेंटर के मुताबिक, ब्याज भुगतान के बाद सरकार के पास सोशल सिक्योरिटी, मेडिकेयर और डिफेंस जैसे ज़रूरी कार्यक्रमों के लिए बजट कम हो जाएगा।

सरकार खर्च कैसे बढ़ा रही है?

एलन मस्क ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट’ की भी आलोचना की है, जिसमें 2017 के टैक्स कट्स को आगे बढ़ाने और मिलिट्री व बॉर्डर सिक्योरिटी पर भारी खर्च का प्रस्ताव है। मस्क का कहना है कि यह बिल 2.5 ट्रिलियन डॉलर का बजट घाटा बढ़ा सकता है। उन्होंने इस बिल को “बेतुका और फिजूलखर्ची से भरा हुआ” बताया और कहा कि इसके पक्ष में वोट देने वाले नेताओं को “शर्म आनी चाहिए”।

सरकार क्या कर रही है?

मई 2025 में ट्रम्प प्रशासन ने 163 बिलियन डॉलर की बजट कटौती का प्रस्ताव रखा, जिसमें एजुकेशन, हेल्थ, हाउसिंग और लेबर प्रोग्राम्स में भारी कटौती की बात है। लेकिन छात्रों और कई संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।

कितना कर्ज सही माना जाता है?

मूडीज के मुताबिक, किसी भी देश पर उसकी जीडीपी का 60% से ज्यादा कर्ज हो तो वह खतरनाक माना जाता है। अमेरिका का कर्ज जीडीपी का 123% हो चुका है। हालांकि कुछ अर्थशास्त्री मानते हैं कि अमेरिका और जापान जैसे विकसित देश अधिक कर्ज झेल सकते हैं, क्योंकि उनकी करेंसी और अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related