CG RI Posting: Vaibhav Mishra becomes the first RI for the Raipur rural area!
CG RI POSTING: रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आदेश जारी करते हुए निरीक्षक वैभव मिश्रा को रायपुर ग्रामीण क्षेत्र का पहला रक्षित निरीक्षक (RI) नियुक्त किया है।
इस संबंध में आदेश जारी कर उन्हें पुलिस अधीक्षक (SP) रायपुर ग्रामीण के अधीन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में VIP और महत्वपूर्ण व्यक्तियों के भ्रमण के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और आवश्यक संसाधनों के प्रबंधन का दायित्व सौंपा गया है।
पुलिस बल की तैनाती, ड्यूटी प्रबंधन और विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का कार्य भी वे संभालेंगे।
इससे सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
जारी आदेश के मुताबिक वैभव मिश्रा का कार्य पर्यवेक्षण पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में पदस्थ ACP (लाइन) निलेश द्विवेदी के निर्देशन में होगा।
वे आवश्यकता पड़ने पर रायपुर ग्रामीण पुलिस के लिए फोर्स मैनेजमेंट और अन्य प्रशासनिक समन्वय से जुड़े कार्यों का संचालन करेंगे।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि वैभव मिश्रा के अनुभव और कार्यशैली का लाभ रायपुर ग्रामीण को मिलेगा।
रायपुर ग्रामीण में पहली बार RI स्तर की यह नियुक्ति पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।
