बीएसएफ जवान के साथ बांग्लादेशियों की बर्बरता ……. देखिए वीडियो

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Video: Babarta across the border, Bangladeshi mob identified BSF jawan, tied him to a tree and fired bullets at him!

मालदा, पश्चिम बंगाल। भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बांग्लादेश की सीमा से सटे सत्राशिया गांव (चनपई-नवाबगंज) के पास बांग्लादेशी मुस्लिम भीड़ ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान को अगवा कर लिया।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब जवान सीमा पर नियमित गश्त कर रहा था। भीड़ ने उसे सीमा पार खींच लिया और एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद जवान के साथ गाली-गलौज और अपमानजनक व्यवहार किया गया।

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, यह इलाका मालदा जिले के भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आता है, जहां घुसपैठ और तस्करी जैसी घटनाएं अक्सर सामने आती हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएफ और स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गए और तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। जवान को सुरक्षित छुड़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसे लेकर भारत में रोष देखा जा रहा है। यह मुद्दा अब दोनों देशों के अधिकारियों के बीच गंभीर राजनयिक चर्चा का विषय बन सकता है।

BSF सूत्रों ने पुष्टि की है कि जवान सुरक्षित है, लेकिन इस तरह की घटना दोनों देशों के बीच सीमा सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर करती है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related