छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान: नम्रता गांधी के साथ IAS हरीश एस का हुआ पीएम ट्राफी के लिए चयन, पढ़े पूरी डिटेल्स …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गौरव लेकर आए हैं. धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी के साथ-साथ सुकमा कलेक्टर हरीश एस का भी चयन पीएम ट्राफी के लिए हुआ है. दोनों कलेक्टर की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें सिविल सर्विस डे के अवसर पर 21 अप्रैल को पीएम ट्राफी से नवाजा जाएगा.

बात करें हरीश एस की तो उन्हें सुकुमा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए प्राइम मिनिस्टर्स अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिस सर्विसेस 2023 से नवाजा गया है. इस संबंध में भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय के सचिव वी श्रीनिवास ने पत्र जारी कर प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव को प्रशंसा पत्र भेजा गया है, जिससे वे अधिकारी के ईआर शीट पर शामिल कर सके. छत्तीसगढ़ कैडर के 2015 बैच के आईएएस हरीश एस सुकमा जिले के कलेक्टर हैं. मूलतः तमिलनाडु के मदुरई जिले के रहने वाले हरीश एस का बतौर कलेक्टर उनका यह पहला जिला है.

 

नम्रता गांधी का जल संरक्षण के लिए हुआ चयन

धमतरी कलेक्टर आईएएस नम्रता गांधी को जल संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चयन किया गया है. सिविल सर्विस डे के अवसर पर 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नम्रता गांधी को सम्मानित करेंगे.

प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित होने वाली नम्रता गांधी छत्तीसगढ़ की तीसरी आईएएस अधिकारी है. इससे पहले दंतेवाड़ा के तत्कालीन कलेक्टर ओपी चौधरी और आईएएस सौरभ कुमार को यह पुरस्कार मिला था.

जनवरी 2024 से धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी ने भखारा नगर पंचायत में पेयजल की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर गंगरेल नहर से सिलघट तक पानी पहुंचाने की योजना बनाई. गंगरेल नहर के पानी को सिलघट एनीकट के पास नगर पंचायत के इनटेक वेल के माध्यम से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाकर वाटर ट्रीटमेंट करते हुए पिछले दिनों से भखारा नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति शुरू करवाई गई. कलेक्टर नम्रता गांधी की दूरदर्शिता से नगर पंचायत क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान हो गया.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

IAS PANKAJ AGARWAL : आईएएस पर CBI का शिकंजा!

IAS PANKAJ AGARWAL : CBI tightens its grip on...

FCRA NEW RULES : NGOs पर केंद्र की नई सख्ती!

FCRA NEW RULES : Centre's new strictness on NGOs! रायपुर।...

CHHATTISGARH : NIA कोर्ट से 4 आरोपियों को बेल!

CHHATTISGARH : NIA court grants bail to 4 accused! बिलासपुर....