IAS TRANSFER BREAKING : 31 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नए डीएम नियुक्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IAS TRANSFER BREAKING: 31 IAS officers transferred, new DMs appointed in many districts

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार देर रात एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की। प्रदेश के 31 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें 14 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। मथुरा और प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी को हटाया गया है और उनके स्थान पर नए अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

मुख्य बदलावों की सूची –

लखनऊ के डीएम सूर्य पाल गंगवार को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया।
आईएएस विशाख जी को लखनऊ का नया डीएम नियुक्त किया गया। वे पहले अलीगढ़ के जिलाधिकारी थे।
आईएएस संजीव रंजन को प्रतापगढ़ का डीएम बनाया गया, जबकि आईएएस दीपक मीणा को गाजियाबाद का डीएम नियुक्त किया गया।
आईएएस जसजीत कौर को बिजनौर का डीएम नियुक्त किया गया।
आईएएस शशांक त्रिपाठी को बाराबंकी का डीएम बनाया गया।
आईएएस ऋषिकेश भास्कर यशोद को मेरठ का कमिश्नर नियुक्त किया गया।
आईएएस चंद्र प्रकाश सिंह को मथुरा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।
आईएएस श्रुति को बुलंदशहर का जिलाधिकारी बनाया गया।
इसके अलावा, कई अन्य प्रमुख प्रशासनिक बदलावों के तहत अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ दी गई हैं। इस सर्जरी से राज्य की प्रशासनिक संरचना में अहम बदलाव आ सकते हैं, जो आगामी समय में प्रशासनिक कार्यों की गति और गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related