मंदिर में उत्सव के दौरान लोगों की भीड़ पर हमलावर हुआ हाथी, घटना में 20 से अधिक लोग हुए घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। केरल के एक मंदिर में हाथी अचानक आक्रामक हो गया। उसने लोगों पर हमला बोल दिया। घटना में 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 2 की हालत ज्यादा गंभीर है। मामला केरल के मल्लपुरम में तिरूर का है। बुधवार रात यहां मंदिर में उत्सव चल रहा था। तभी देर रात 1 बजे के करीब उत्सव में शामिल हाथियों में से एक आक्रामक हो गया। उसने लोगों पर हमला बोल दिया।

भीड़ पर बोला हमला

यह घटना तब हुई, जब याहू थंगल श्राइन में चार दिन से चल रहा उत्सव खत्म होने वाला था। यहां पांच हाथी एक साथ खड़े थे। उनमें से बीच में खड़ा हाथी, जिसका नाम पक्कोथ श्रीकुट्टन था, ने अचानक सामने खड़ी लोगों की भीड़ पर हमला बोल दिया।हाथ ने वहां खड़े एक व्यक्ति को अपनी सूंड में दबा लिया। इसके बाद उसने जोर-जोर से उसे घुमाया और फिर भीड़ के बीच फेंक दिया। व्यक्ति को तुरंत कोट्टाक्कल के एमआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक है।

भदगड़ जैसी बन गई स्थिति

मंदिर में 4 दिन से चल रहे उत्सव का समापन होने वाला था। इस कारण वहां बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। जैसे ही पोथनूर से एक जुलूस वहां पहुंचा, हाथी आक्रामक हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई।इस हादसे में करीब 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से 2 की हालत नाजुक है। भगदड़ की वजह से लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। बाद में हाथी को काबू कर लिया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related