CG CRIME : गांजा तस्करी के आरोप में पूर्व विधायक के दामाद समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME : महासमुंद : गांजा तस्करी मामले में पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद के दामाद सूर्यकांत नाग समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल, 20-21 दिसंबर की रात पुलिस ने एक इनोवा कार से 151 किलों गांजा बरामद किया था. पुलिस द्वारा रुकवाने पर आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया था. पुलिस जांच में पता चला कि इनोवा कार पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद के बेटे के नाम पर थी, जिसे सूर्यकांत नाग लेकर गया हुआ था. आरोपी एक साथी के साथ मिलकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ गांजा परिवहन कर रहा था. सूर्यकांत नाग ने क्षमानिधी साहू की मदद से गांजे की तस्करी की योजना बनाई थी. क्षमानिधी ने 20 दिसंबर को छत्तीसगढ-ओडिशा सीमा क्षेत्र में सूर्यकांत नाग के वाहन की पायलटिंग की थी. इसके लिए सूर्यकांत ने उसे 5000 रुपए दिए थे.

पुलिस ने 26 दिसंबर को आरोपी सूर्यकांत नाग को उड़ीसा के बलांगीर जिले से गिरफ्तार किया. उसने गांजा तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की. साथ ही क्षमानिधी साहू को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, सूर्यकांत नाग इससे पहले रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. इस मामले में अन्य आरोपियों और नेटवर्क की जांच जारी है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related