TELANGANA ROAD ACCIDENT: भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, कई घायल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TELANGANA ROAD ACCIDENT: 8 killed, many injured in horrific road accident!

 

 

 

TELANGANA ROAD ACCIDENT: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार देर रात महज 15 मिनट के अंतराल पर हुए दो भीषण सड़क हादसों ने आठ लोगों की जान ले ली, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सतवार के पास एक टैंकर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके कुछ ही देर बाद कोहिर थाना क्षेत्र में तीन वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि ऑटो रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल 12 लोग सवार थे और सभी कर्नाटक के बीदर जिले के खेतिहर मजदूर थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को अस्पताल में बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उनके इलाज में किसी तरह की लापरवाही न हो।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों की पहचान कर्नाटक के बीदर ज़िले के राजगेरा गाँव के निवासियों के तौर पर हुई है।

मृतकों के नाम रेखा, श्रीदेवी, कविता, रेशमा, निकिता और ऑटो ड्राइवर देवदास हैं। घायलों में निर्मला, तुलजम्मा, चंद्रकला, राधिका, शिल्पा और शोभा शामिल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि बुधवार तक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस प्रशासन इस मामले में नजर बनाए हुए है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related