ZIMBABWE BOAT TRAGEDY: Boat packed with passengers capsizes; 15 dead!
ZIMBABWE BOAT TRAGEDY: जिम्बाब्वे की प्रसिद्ध ‘लेक करिबा’ में क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक पुरानी नौका के पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य लोग लापता हैं।
राहत एवं बचाव दल द्वारा 77 लोगों को सुरक्षित बचाकर झील के एक द्वीप पर पहुंचाया गया है।
जिम्बाब्वे की नागरिक सुरक्षा इकाई ने एक बयान में कहा कि टिकटों की बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, नौका पर 114 वयस्क यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे।
बयान में कहा गया है कि संभव है कि नौका पर ऐसे बच्चे भी सवार हों, जिनके लिए टिकट की आवश्यकता नहीं होती। एजेंसी ने इस दुर्घटना को आधिकारिक तौर पर आपदा घोषित करने की सिफारिश की है।
जिम्बाब्वे और जाम्बिया इस झील को साझा करते हैं और दोनों देशों के बीच आधिकारिक सीमा झील के बीचोंबीच से गुजरती है।
