CHHATTISGARH : भाजपा नेता के भतीजे से पैसे मांगे, नहीं दिए तो घेरकर पीटा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Money was demanded from the nephew of a BJP leader, and when he refused, he was surrounded and beaten.

अंबिकापुर. अंबिकापुर के महामाया रोड पर स्कूटी से जा रहे भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे अभिरत सिंहदेव को कुछ युवकों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने उनसे पैसे मांगे और इनकार करने पर घेरकर मारपीट की।

CG REVENUE CASE : 9 महीने पहले निपट चुका था केस, फिर क्यों पहुंचा हाईकोर्ट?

घटना 7 सितंबर की शाम कोतवाली थाना क्षेत्र में समलाया मंदिर के पास की बताई जा रही है। अभिरत सिंहदेव अपने दोस्त देव दुबे के साथ स्कूटी से महामाया पारा जा रहे थे। इसी दौरान गोलू पठान, राज बंगाला समेत कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया।

शिकायत के मुताबिक, पैसे देने से इनकार करने पर युवकों ने अभिरत को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान उनकी जेब से 2500 रुपए भी निकाल लिए गए। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

अब इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में स्कूटी रुकने के बाद कुछ युवक अभिरत को घेरते और उनके साथ झूमाझटकी करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद अभिरत किसी तरह वहां से स्कूटी लेकर निकल गए।

PRAJWAL REVANNA JAIL : जेल में प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में पोर्न वीडियो मिले ..

पुलिस ने गोलू पठान, राज बंगाला समेत कई आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related