PRAJWAL REVANNA JAIL : जेल में प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में पोर्न वीडियो मिले ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PRAJWAL REVANNA JAIL : Pornographic videos found in Prajwal Revanna’s mobile phone in jail.

रायपुर। बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना एक बार फिर चर्चा में हैं। जेल में मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़े जाने के बाद उनके जब्त फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराई गई। जांच में मोबाइल में कई अश्लील वीडियो और पेन ड्राइव में वेब सीरीज मिलने की बात सामने आई है।

CHHATTISGARH : बिजली बिल लेट हुआ तो अब कम लगेगा जुर्माना!

दरअसल, क्राइम ब्रांच ने 11 अगस्त को जेल में छापा मारा था। इस दौरान प्रज्वल को अपनी कोठरी में मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़ा गया। अधिकारियों ने मोबाइल, चार्जर, पेन ड्राइव और नोटबुक जब्त की थी।

जांच में यह भी सामने आया कि जेल के अंदर मोबाइल और सिम कार्ड पहुंचाने के लिए कथित तौर पर जेल के कुछ कर्मचारियों और कैदियों की मदद ली गई। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, एक मामले में जेल वार्डर और अंडरट्रायल कैदी के जरिए मोबाइल-सिम अंदर पहुंचाने की बात सामने आई। वहीं जेल वार्डर श्रीनिवास नाइक पर करीब 12 मोबाइल फोन अंदर पहुंचाने का आरोप है। एक अन्य मामले में चीफ वार्डन विजय कुमार की कथित भूमिका की जांच की जा रही है।

प्रज्वल रेवन्ना JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। वह एक नौकरानी से रेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

प्रज्वल के खिलाफ मामला अप्रैल 2024 में सामने आया था। उनके परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 वर्षीय महिला ने उन पर 2021 से कई बार रेप करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। मामले के दौरान कथित अश्लील वीडियो सामने आने के बाद यह मामला देशभर में चर्चा में आ गया था।

2024 के लोकसभा चुनाव में प्रज्वल हासन सीट से JDS उम्मीदवार थे। आरोप सामने आने के बाद वह विदेश चले गए थे और 31 मई 2024 को जर्मनी से लौटते ही बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिए गए थे।

जेल नियमों के मुताबिक, कैदी के पास मोबाइल या अन्य प्रतिबंधित सामान मिलने पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ नया केस भी दर्ज हो सकता है। जरूरत पड़ने पर उसकी जेल सुविधाओं में कटौती या अलग सेल में रखने जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related