CHHATTISGARH : From DGP to senior IPS officers, everyone has adopted police stations.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब बड़े पुलिस अफसर सिर्फ दफ्तरों में बैठकर मॉनिटरिंग नहीं करेंगे, बल्कि एक-एक थाना गोद लेकर उसकी पुलिसिंग सुधारेंगे। राज्य के 125 से ज्यादा IPS और पुलिस सेवा अधिकारियों को अलग-अलग थानों की जिम्मेदारी दी गई है।
ZIMBABWE BOAT TRAGEDY: यात्रियों से भरी नाव पलटी,15 की मौत!
DGP अरुणदेव गौतम ने रतनपुर थाना गोद लिया है। वहीं कई बड़े अफसरों को बस्तर, अंबिकापुर, महासमुंद, राजनांदगांव, रायपुर और बलौदाबाजार के थाने सौंपे गए हैं।
15 अगस्त के बाद अधिकारी अपने-अपने थानों का निरीक्षण कर वहां की कमियों को चिन्हित करेंगे और सुधार की कार्ययोजना बनाएंगे। इसकी मॉनिटरिंग खुद DGP करेंगे और अधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार होगा।
फोकस रहेगा बीट पुलिसिंग, अपराधियों की निगरानी, पुलिस-जन संवाद, लंबित मामलों के निपटारे, रिकॉर्ड व्यवस्था और थानों को स्मार्ट बनाने पर।
