CHHATTISGARH : Bhupesh Baghel raised questions on the action
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में ED ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 5 दिन की ED रिमांड पर भेजा गया है। अब 17 अगस्त को उन्हें फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ED और EOW की जांच में रामगोपाल अग्रवाल पर शराब घोटाले के साथ कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों के कथित लेन-देन में भूमिका होने का आरोप है। इससे पहले EOW ने भी उनसे पूछताछ की थी।
इधर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को कोर्ट पहुंचे और रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की। बघेल ने कार्रवाई को लेकर कहा कि उन्हें सिर्फ परेशान करने के लिए निशाना बनाया जा रहा है और जांच एजेंसियों के पास कोई ठोस सबूत नहीं है।
रामगोपाल अग्रवाल करीब तीन साल तक फरार रहने के बाद 8 जुलाई को EOW कार्यालय में सरेंडर कर चुके हैं। अब ED की पूछताछ में मामले से जुड़े लेन-देन और अन्य लोगों को लेकर नए खुलासों पर नजर है।
