VANDE MATRAM: President Droupadi Murmu grants approval to the ‘Vande Mataram’ bill!
VANDE MATRAM: राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर केंद्र सरकार के ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026’ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है.
इसके साथ ही यह विधेयक अब कानून बन गया है. नए कानून के तहत ‘वंदे मातरम्’ को भी वही कानूनी सुरक्षा मिलेगी, जो अभी राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ को हासिल है.
इस कानून के बाद राष्ट्रीय गीत को जानबूझकर गाने से रोकना या उसके गायन के दौरान किसी सभा में बाधा डालना दंडनीय अपराध होगा.
इससे पहले 1971 के कानून में राष्ट्रीय गान के लिए इस तरह की कानूनी सुरक्षा थी, लेकिन राष्ट्रीय गीत के लिए अलग से ऐसा प्रावधान नहीं था.
मौजूदा कानून के तहत राष्ट्रीय गान के गायन को जानबूझकर रोकने या किसी सभा में बाधा डालने पर तीन साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है. अब इसी तरह की सुरक्षा ‘वंदे मातरम्’ को भी दी गई है.
यानी नए कानून का फोकस किसी व्यक्ति को जबरन राष्ट्रगीत गाने के लिए मजबूर करना नहीं, बल्कि उसके गायन को जानबूझकर रोकने या उसमें बाधा डालने जैसी गतिविधियों पर कानूनी कार्रवाई करना है.
