RJ SUICIDE : मशहूर आरजे सिमरन ने की आत्महत्या, फ्लैट में मिला शव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RJ SUICIDE: Famous RJ Simran committed suicide, dead body found in the flat

मुंबई। मशहूर रेडियो जॉकी (RJ) सिमरन ने गुरुग्राम के सेक्टर-47 स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है।

रेडियो से फ्रीलांसिंग तक का सफर –

सिमरन, जम्मू के नानक नगर की रहने वाली थीं। उन्होंने रेडियो मिर्ची में बतौर आरजे काम किया था। 2021 में नौकरी छोड़ने के बाद वह फ्रीलांसिंग कर रही थीं और सोशल मीडिया पर मनोरंजक वीडियो बनाकर अपनी पहचान बना रही थीं।

सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग –

सिमरन सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। उनकी रचनात्मकता और बोलने के अंदाज को लोग बेहद पसंद करते थे।

पुलिस जांच में जुटी –

पुलिस को घटना की जानकारी उनके दोस्त ने दी, जो सिमरन के साथ फ्लैट में रह रहा था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

आरजे सिमरन की आत्महत्या की खबर से मनोरंजन जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related