CHHATTISGARH MURDER : प्यार, शक और चाकू… पार्क में युवती की हत्या

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH MURDER : Love, suspicion and knife… young woman murdered in the park

सूरजपुर। सूरजपुर के नेहरू पार्क में रविवार रात एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बाइक सवार युवक ने 19 वर्षीय राधिका राजवाड़े के गले पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू गले के आर-पार हो गया।

गंभीर रूप से घायल राधिका जान बचाने के लिए पार्क में दौड़ी, लेकिन कुछ दूर जाकर खून से लथपथ हालत में गिर पड़ी। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

CG RAID UPDATE : कारोबारी के ठिकानों पर 24 घंटे IT की कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त

गले में गंभीर चोट के कारण राधिका बोल नहीं पा रही थी। पुलिस के पूछताछ करने पर उसने कागज और पेन मांगा और मरने से पहले आरोपी का नाम लिखकर बताया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने के बाद देर रात आरोपी रितेश राजवाड़े को हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध और आरोपी को युवती के किसी दूसरे युवक से संबंध होने का शक होने की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फोन कर राधिका को पार्क बुलाया था और वहां पहुंचकर चाकू से हमला कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related