RAIPUR FIRE NEWS:मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR FIRE NEWS: Fire breaks out in the emergency ward of Mekahara Hospital!

 

 

RAIPUR FIRE NEWS:राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के कैजुअल्टी (इमरजेंसी) वार्ड में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

एहतियात के तौर पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को आनन-फानन में अस्पताल के अन्य विभागों में शिफ्ट किया गया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में लगे AC में खराबी या उसके फटने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related