PM Modi FB Video: Modi’s video was removed first, now restored!
PM MODI FB VIDEO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर दिखना अचानक बंद हो गया था. वीडियो Meta ने दोबारा रीस्टोर कर दिया है. कंपनी ने मंगलवार को कहा कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से वीडियो गलती से हट गया था.
प्रधानमंत्री मोदी ने यह वीडियो 23 जुलाई को जारी किया था. इसमें उन्होंने जेन-जी और छात्रों को संबोधित करते हुए परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था.
हालांकि ये वीडियो दूसरे देशों में चल रहा था लेकिन भारत में पीएम मोदी का ये वीडियो नहीं दिख रहा था. इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई थी.
इस पूरे मामले पर अब मेटा की तरफ एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है. इस बयान में मेटा ने साफ कर दिया है कि ये वीडियो किसी नीति उल्लंघन की वजह से नहीं बल्कि एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण गलती से हट गया था.
कंपनी ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया है कि जैसे ही गड़बड़ी का पता चला वीडियो को तुरंत बहाल कर दिया गया है और अब ये पहले की तरह ही लोगों के सोशल मीडिया पर दिख रहा है.
