INDIAN RAILWAY SITE: IRCTC हुई ठप, यात्रियों के लिए बनी मुसीबत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIAN RAILWAY SITE: IRCTC goes down, causing trouble for passengers

 

 

INDIAN RAILWAY SITE: त्योहारों के सीजन में भारतीय रेलवे की रीढ़ कही जाने वाली IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप ऐन वक्त पर पूरी तरह ठप हो गए।

टिकट बुकिंग से लेकर PNR स्टेटस चेक करने तक की सभी डिजिटल सेवाएं पूरी तरह ध्वस्त पड़ी हैं, जिसके कारण आम जनता को भारी मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यात्री जैसे ही टिकट बुक करने या प्रोसेस को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, स्क्रीन पर ‘We are experiencing high load- Please retry’ (अत्यधिक लोड के कारण कृपया पुनः प्रयास करें) का संदेश आ जाता है। यह स्थिति न केवल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर है, बल्कि मोबाइल ऐप ‘रेल कनेक्ट’ सहित तमाम डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बनी हुई है।

ऐसे में यात्रियों को पर्व-त्योहार पर अपने घर जाने की बेचैनी बढ़ रही है। हालांकि, यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए भारतीय रेलवे की ओर से विभिन्न रूटों पर विशेष ट्रेनों के इंतजाम किए गए हैं। मगर समय रहते टिकट न मिलने के चलते बड़ी संख्या में लोग परेशान हो रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related