CG CRIME : शिक्षक की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: Dead body found under suspicious circumstances in teacher’s house

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिक्षक मनोज चंद्राकर की उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है। शिक्षक का शव पलंग पर सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया गया, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि घटना 2-3 दिन पुरानी हो सकती है।

पलंग पर खून के निशान मिले –

सूत्रों के मुताबिक, शव के पास खून के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका को बल मिल रहा है। घटना के वक्त शिक्षक घर में अकेले थे। उनकी पत्नी और बच्चे कुछ दिनों पहले मायके गए हुए थे।

रात में पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम –

देर रात सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि हत्या की गई है, लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

जांच में जुटी पुलिस –

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या किसने और क्यों की। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, और शिक्षक के संपर्कों और हालिया गतिविधियों की जांच की जा रही है।

यह घटना क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल पैदा कर चुकी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related