WAYANAD BY-ELECTION RESULT : प्रियंका गांधी वायनाड से बंपर जीत की ओर ..

Date:

WAYANAD BY-ELECTION RESULT: Priyanka Gandhi on the way to a bumper victory from Wayanad..

रायपुर डेस्क। वायनाड संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव के रूझानों में लगातार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार अपनी बढ़त को मजबूत करते जा रही हैं और फिलहाल वह 3 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं. यह प्रियंका गांधी के सियासी करियर का पहला चुनाव था जहां उनका मुकाबला भाकपा के वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी और भाजपा की नव्या हरिदास से था.

सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या वह अपने भाई राहुल गांधी जैसी बड़ी जीत को दोहरा पाती हैं. 2019 में राहुल गांधी ने 4,31,770 वोट और 2024 में 3,64,422 वोट से चुनाव जीता था. राहुलगांधी ने इस साल की शुरुआत में वायनाड सीट खाली कर दी थी क्योंकि अमेठी से सांसद बने रहने का फैसला किया था. वह नेहरू-गांधी परिवार की ओर राजनीति में एंट्री करने वाली 10वीं सदस्य हैं.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related