RAIPUR SOUTH COUNTING : दक्षिण के दंगल में आकाश शर्मा लगातार पीछे … ढेबर और प्रमोद दुबे के वार्डों में भाजपा को भारी वोट

Date:

RAIPUR SOUTH COUNTING: Akash Sharma continues to lag behind in the South’s riots… Heavy votes for BJP in the wards of Dhebar and Pramod Dubey.

रायपुर। रायपुर (दक्षिण) विधानसभा उप-चुनाव में बीजेपी जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। दस चरण की काउंटिंग के बाद भाजपा ने 20 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है। भाजपा को अब तक 42667 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस को महज 22038 वोट ही मिल पाये हैं। 10 राउंड की गिनती के बाद कुल बढ़त 20629 की बढ़त बना ली है। महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के वार्ड में भी भाजपा आगे चल रही है।

तस्वीर पहले राउंड से ही साफ हो गई है। सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे हैं। बिल्कुल टक्कर की स्थिति नहीं दिख रही। हर राउंड में भाजपा आगे है। वहीं आकाश शर्मा एक भी राउंड में आगे नहीं रहे। छत्‍तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम से गिनती 8:30 बजे से शुरू हो गई।

प्रदेश की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 13 नवंबर मतदान हुआ था। इन सीटों के नतीजे भाजपा के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। दोपहर तक साफ हो जाएगा कि किस उम्मीदवार के सिर पर विधायक का ताज सजेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related