CG CM “X” POST : नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, सीएम ने थपथपाई पीठ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CM “X” POST: Big success of Chhattisgarh Police in the fight against Naxalism, CM patted the back

रायपुर। उत्तर अबूझमाड़ में आज हुई मुठभेड़ में 05 नक्सलवादियों को ढेर करने में मिली सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को दी बधाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान हमारे जवानों ने नक्सलवाद के उन्मूलन में लगातार बड़ी सफलता प्राप्त की है, जिससे छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। उन्होंने बताया कि मुहिम शुरू होने के बाद से अब तक 200 से ज्यादा नक्सलवादियों को ढेर किया जा चुका है।

आज हुई मुठभेड़ में हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है, लेकिन इस दौरान हमारे दो जवान घायल भी हुए हैं। मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं और स्वयं अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related