CG NEWS : हाथी हमले में दो बच्चों की मौत, परिवार की झोपड़ी तहस-नहस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Two children killed in elephant attack, family’s hut destroyed

सूरजपुर। सूरजपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। हाथी ने दो बच्चों की जान ले ली है। घटना सूरजपुर के रामानुजनगर इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रात करीब 1 सोते समय हाथियों का दल झोपड़ी में घुस गया। पति-पत्नी और 3 बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन दो बच्चे नहीं निकल सके। जिन्हें हाथियों ने रौंद दिया।

यह मामला सूरजपुर वनमंडल के प्रेमनगर के महेशपुर के आश्रित गांव चितखई का है। जहां जंगल में परिवार झोपड़ी बनाकर रह रहा था। 11 हाथियों के दल ने झोपड़ी को भी तहस-नहस कर दिया है। जंगल के पास ही हाथी डटे हुए हैं। माँ बाप ने भाग कर जान बचायी। वहीं वन विभाग ने तत्कालिक मुआवजा राशि उपलब्ध करायी है।

जानकारी के मुताबिक बिखू पंडो अपनी पत्नी और 5 बच्चे के साथ झोपड़ी में सो रहा था। हाथियों का दल अचानक झोपड़ी के पास पहुंचकर तोड़ने लगा। पति-पत्नी और तीन बच्चे भाग गए, लेकिन बिसू पंडो (11) और काजल (5) गहरी नींद में थे। इसलिए भागने में देरी हो गई। हाथियों ने उन्हें पटककर मार डाला। दोनों की मौके पर मौत हो गई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related