RAIPUR ELECTION : रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा का मेगा रोड शो, सीएम विष्णुदेव साय समेत कई नेता होंगे शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR ELECTION: BJP’s mega road show in Raipur South Assembly, many leaders including CM Vishnudev Sai will participate

रायपुर। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के पक्ष में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव रायपुर दक्षिण विधानसभा में मेगा रोड शो करेंगे।

रोड शो जयस्तंभ चौक में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ होगा। जे मालवीय रोड सदर बाजार कंकाली पर पुरानी बस्ती सुंदर नगर रिंग रोड दंतेश्वरी मंदिर पुरानी बस्ती पंकज गार्डन लाखे नगर चौक पुरानी बस्ती में मैन रोड बुढ़ापारा टिकरापारा हरदेव लाला मंदिर पुलिस लाइन के पीछे कालीबाड़ी PWD चौक होते हुए नेताजी चौक में समाप्त होगी।

मोटरसाइकिल सवार महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रोड शो की अगुवाई करेंगे। रोड शो के दौरान 50 से अधिक स्थानों में विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक संगठन के लोग स्वागत करेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related