RAIPUR CRIME : रायपुर में भाजयुमो नेता से चाकू की नोक पर सरेआम लूटपाट, 2 घायल

Date:

RAIPUR CRIME: BJYM leader publicly looted at knife point in Raipur, 2 injured

रायपुर। रायपुर में लूट और हत्या की वारदात कम ही नहीं हो रही है। राजधानी रायपुर में भाजयुमो नेता से लूटपाट की घटना हुई है। डीडी नगर थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। चाकू की नोक पर सरेआम लूटपाट की ये घटना हुई है।

जानकारी के मुताबिक विरोध करने पर भाजयुमो नेता के दो साथियों पर चाकू से हमला किया गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजयुमो नेता आकाश तिवारी जांजगीर चांपा का ग्रामीण उपाध्यक्ष बताया जा रहा है।

घटना का सीसीटीवी आया सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि BJYM नेता बाइक से आ रहे, उसी दौरान दो युवक हमला करने लगते है। युवक के गिरने पर चाकू से हमला करने लगते है। जिसके बाद आसपास से कुछ युवक के पहुंचने पर हमलावर फरार हो जाते है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित आकाश तिवारी BJYM के जांजगीर चांपा ग्रामीण उपाध्यक्ष हैं। 1 नवंबर की रात करीब 9 बजे वो अपने दो दोस्तों प्रशांत पांडेय और शिवम दीवान के साथ चंगोराभाठा स्थित अपने ऑफिस पर खड़े थे। इसी बीच स्कूटी सवार तीन युवक आकाश के पास आए और चाकू की नोंक पर 10 हजार रुपए और उनका मोबाइल लूटकर चले गए।

वारदात के बाद आकाश और उनके दोनों दोस्तों ने आरोपियों का पीछा किया। रिंग रोड के पास एक बार फिर दोनों पक्षों का एनकाउंटर हुआ। इस एनकाउंटर के दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर आकाश के दोनों दोस्तों पर हमला कर दिया।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related