CG BREAKING : मनीष उपाध्याय और रजनीकांत तिवारी के खिलाफ पूरक चालान दाखिल

Date:

CG BREAKING: Supplementary challan filed against Manish Upadhyay and Rajnikant Tiwari

रायपुर। अवैध कोल लेवी वसूली मामले में आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान पेश कर दिया गाय है। EOW ने इस मामले में अपराध दर्ज किया था। दर्ज अपराध क्रमांक 03/2024 में 02 गिरफ्तार आरोपी मनीष उपाध्याय एवं रजनीकांत तिवारी के विरूद्ध भादंवि की धारा 120बी, 384, 420 एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए, 12 के अंतर्गत विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अ.) रायपुर में पूरक अभियोग पत्र आज दिनांक 10.10.2024 को पेश किया गया है।

आपको बता दें कि अभियुक्त मनीष उपाध्याय एवं रजनीकांत तिवारी लम्बे समय से फरार चल रहे थे, जिन्हें ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्तगण द्वारा सिंडिकेट में शामिल होकर अवैध कोल वसूली के रकम के संग्रहण, परिवहन एवं वितरण किये जाने के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

इनके द्वारा अवैध रकम का निवेश चल-अचल सम्पत्तियों में किया गया है। प्रकरण के अन्य अभियुक्तों से भी इनका गहरा संबंध है। विवेचना उपरांत उक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध आज दिनांक 10.10.2024 को चालान पेश किया गया। अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम विवेचना जारी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PATRAKARITA MARTAND UTSAV : 200 साल… पत्रकारिता का महाउत्सव

PATRAKARITA MARTAND UTSAV : 200 years... a grand celebration...

CHHATTISGARH : 21 साल बाद पलटा फैसला!

CHHATTISGARH : Decision reversed after 21 years! रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट...

CG BUS DEATH : चलती बस में मौत!

CG BUS DEATH : Death in a moving bus! बलरामपुर....