VIRAL VIDEO : ‘तब तक नहीं मरूंगा, जब तक मोदी को…’, तबीयत बिगड़ी तो मंच से बोले खड़गे, शाह ने कसा तंज 

Date:

VIRAL VIDEO: ‘I will not die until Modi…’, Kharge said from the stage when his health deteriorated, Shah taunted

कठुआ. जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के जसरोटा में एक जनसभा को संबोधित करते समय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद मेडिकल टीम को मंच पर बुलाया गया. भाषण देते हुए बोलते समय अचानक खड़गे की आवाज धीमी हो गई. कांग्रेस अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ने पर कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि डॉक्टर जांच के बाद ही बता पाएंगे कि किस वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी और उनको क्या हुआ है?

बहरहाल अपने भाषण में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये लोग (केंद्र सरकार) कभी चुनाव नहीं कराना चाहते थे. अगर वे चाहते तो एक-दो साल में ही चुनाव करा लेते. कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वो चुनाव के लिए तैयार हो गए. प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 सालों में भारत के युवाओं को कुछ नहीं दिया.

अभी जिंदा रहूंगा –

अपनी तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने कहा कि जब तक पीएम नरेंद्र मोदी को नहीं हटा देंगे तब तक मैं जिंदा रहूंगा और आपकी बात सुनूंगा. खड़गे ने कहा कि हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे. मैं 83 साल का हूं, मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं. मैं तब तक जीवित रहूंगा, जब तक पीएम मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते. कांग्रेस की गारंटी युवाओं, महिलाओं के साथ है. मल्लिकार्जुन खड़गे की एक और रैली अभी होनी थी. खड़गे को कठुआ के GMC अस्पताल में भर्ती कराया गया.

खड़गे को ECG की सलाह –

डॉक्टरों ने खड़गे को ECG की सलाह दी है. कुछ ही देर में ECG होने के बाद रिपोर्ट आएगी. खड़गे की एक और रैली अभी उधमपुर के रामनगर में होनी थी. गौरतलब है कि कठुआ में हुई मुठभेड़ में शहीद बशीर को श्रद्धांजलि देने के लिए जब सब खड़े हुए तो मल्लिकार्जुन खड़गे बेहोश हो गए. मंच पर खड़े कुछ नेताओं को पता भी नहीं चला कि खड़गे की तबियत खराब हो गई है और वो शहीद बशीर को श्रद्धांजलि देने के लिए ॐ शांति बोलते गए. माइक पर डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया तब जनता और मंच पर बाकी लोगों को पता चला कि खड़गे की तबीयत खराब हो गई है.

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...