Kanker IED Blast: Engaged just 15 days ago, the groom returns wrapped in the Tricolor!
KANKER IED BLAST : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में हुए IED ब्लास्ट में कांकेर जिले के हराडुला गांव निवासी शहीद संजय कुमार गढ़पाले भी शामिल हैं, जिनकी कहानी सुनकर हर किसी की आंखें नम हो रही है।
शहीद संजय कुमार गढ़पाले की महज 15 दिन पहले ही सगाई हुई थी और जनवरी 2027 में शादी तय थी, लेकिन इससे पहले ही घर में खुशियों की जगह मातम छा गया।
संजय कुमार गढ़पाले ने बचपन से ही में देश सेवा करने का मन बना लिया था।
संजय अपने चार सदस्यीय परिवार में सबसे बड़े बेटे थे।
उनके पिता सुरेश गढ़पाले गांव में एक छोटी सी साइकिल दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
बेटे की सगाई के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक आई इस दुखद खबर ने सब कुछ बदल दिया।
यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि देश की सुरक्षा में तैनात जवान किस तरह हर दिन अपनी जान जोखिम में डालते हैं।
संजय कुमार गढ़पाले जैसे जवानों की शहादत हमेशा देश को गर्व और परिवार को अपार पीड़ा देकर जाती है।

