CG TEACHER TRANSFER NEWS:कई शिक्षकों के हुए ट्रांसफर, देखें आदेश..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG TEACHER TRANSFER NEWS: Transfers of Several Teachers Issued — View the Order

CG TEACHER TRANSFER NEWS: ट्रांसफर पर ताला लगा है, लेकिन विभाग की खिड़कियां अब भी खुली हैं। पाबंदी के बावजूद पिछले दरवाजे से हो रहे शिक्षकों के तबादले सिस्टम की पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।

इसी बीच व्याख्याता और सहायक शिक्षकों के ट्रांसफर का दो अलग अलग आदेश सामने आया है।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूछेली पथरिया जिला मुंगेली के व्याख्याता व्याख्याता रामनारायण पैकरा का तबादला मुंगेली जिले से बिलासपुर जिले में हुआ है।

उन्हें बिलासपुर जिले के शासकीय हाई स्कूल बांका विकासखंड बिल्हा में पोस्टिंग दी गई है।

वही सहायक शिक्षक अनुरंजना खेस का शासकीय प्राथमिक शाला खारढोडी विकासखंड पत्थलगांव जिला जशपुर से शासकीय प्राथमिक शाला मंगसा विकासखंड धरसीवा रायपुर में हुआ है।

वही पुष्पा पटेल सहायक शिक्षिका को शासकीय प्राथमिक शाला मंगसा विकासखंड धरसीवा जिला रायपुर से शासकीय प्राथमिक शाला खारढोडी विकासखंड पत्थलगांव जिला जशपुर में पदस्थ किया गया है।

इन दोनों का तबादला आपसी सहमति के आधार पर हुआ है।

अब सवाल ये है की आखिर ये ‘गुप्त मेहरबानी’ सिर्फ चुनिंदा लोगों पर ही क्यों??

रसूखदारों के लिए पिछला दरवाजा खुला है और आम शिक्षक सिर्फ आदेश की कॉपी देख रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related