WEST BENGAL ELECTION 2026: फाल्टा के सभी 285 बूथों पर दोबारा वोटिंग, तारीख तय! 

Date:

WEST BENGAL ELECTION 2026: Re-polling at all 285 booths in Falta—Date Fixed!

WEST BENGAL ELECTION 2026: पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का महापर्व विवादों में घिर गया है।

चुनाव आयोग ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन के कारण दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र पर 21 मई को पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया है। वही 24 मई 2026 को मतगणना की जाएगी।

दरअसल, फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान गंभीर चुनावी गड़बड़ियों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन और मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप लगे।

निर्वाचन आयोग ने मतदान की तारीख 21 मई 2026 सुनिश्चित की है, जहाँ सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

फाल्टा में ​21 मई के मतदान के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की अतिरिक्त कंपनियों को बुलाया गया है।

जिलाधिकारी और चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर बूथ की पल-पल की निगरानी करें ताकि मतदाता बिना किसी भय के अपने घरों से निकल सकें।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related