सदस्यता अभियान के प्रगति की होगी समीक्षा, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय जाएंगे दिल्ली

Date:

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की समीक्षा 10 सितम्बर को दिल्ली के भाजपा केन्द्रीय कार्यालय में होगी। इस बैठक में शामिल होने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय व सदस्यता अभियान प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव व सांसद रूप कुमारी चौधरी दिल्ली जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक प्रदेश में जारी सदस्यता अभियान के अब तक के कुल प्रगति पर चर्चा की जाएगी व इस पर और भी आगामी योजना बनाई जाएगी।

सदस्यता अभियान का मिल रहा सार्थक प्रतिसाद : सिंहदेव

भाजपा प्रदेश सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश के सभी संगठन जिलों व बूथ, शक्तिकेन्द्रों में सदस्यता अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में आम जन भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। अब तक प्रदेश में करीब 7 लाख सदस्य जुड़ चुके हैं और लगातार अभियान से जुड़ कर सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि अधिक-से-अधिक संख्या में भाजपा से जोड़ने के लिए पार्टी कार्यकर्ता और मजबूती से जुटें।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

प्रलोभन का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, महिला ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप 

कटघोरा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ...

आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी पर शिकंजा, शराब घोटाले में हुई गिरफ्तारी

रायपुर : आबकारी विभाग बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में...

प्रो. मनोज दयाल संभालेंगे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की कमान..

रायपुर: छत्तीसगढ़ कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के...