फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के खिलाफ अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी का आदेश, जानें मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

खगड़िया। खगड़िया की एक अदालत द्वारा प्रसिद्ध भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है। न्यायालय सूत्रों की मानें तो सुश्री हिम शिखा मिश्रा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी द्वारा मामले को सही पाते हुए छह सितंबर 24 को गैर जमानतीय वारंट जारी करने का आदेश दिया गया है। इससे मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। इससे पूर्व 12 मार्च 2020 को खगड़िया की एडीजे पंचम की अदालत द्वारा अक्षरा सिंह के अग्रिम जमानत अर्जी अस्वीकृत कर दी गई थी। पूर्व में मशहूर अभिनेत्री के मुंबई स्थित गोरेगांव पते पर कोर्ट की ओर से नोटिस भेजा गया था।

क्या है मामला?

आठ जुलाई 2018 को टिंकु जिया व अन्य के द्वारा खगड़िया के जेएनकेटी मैदान में बलिदानी किशोर कुमार मुन्ना की याद में एक कार्यक्रम घोषित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को शामिल होने को लेकर प्रचारित किया गया। अक्षरा सिंह के नाम पर लाखों रुपये चंदे की वसूली की गई। अभिनेत्री अक्षरा सिंह द्वारा इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी करके लोगों से उक्त कार्यकम में अधिक से अधिक शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।

कार्यक्रम स्थल पर बड़े-बड़े टेंट, कुर्सियां, बाजा समेत अन्य सामग्री मानसी के टेंट हाउस समेत खगड़िया के कई टेंट मालिकों से भाड़ा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत हुई। फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह के नाम पर हजारों लोग कार्यक्रम स्थल पर जुटे थे। देर रात तक जब फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह स्टेज पर नहीं आई, तो दर्शक हल्ला करने लगे। तब आयोजक ने घोषणा कर दी कि फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह नहीं आएंगी। उन्होंने किन्हीं कारणों से आने से मना कर दिया।

अपने को ठगा महसूस कर दर्शक कुर्सियों को तोड़ने लगे। टेंट में आग लगा दिया। बाजा को तोड़ दिया। कई थानों की पुलिस देर तक बवाल को शांत कराने में लगी रही। इसमें करीब 25 लाख से अधिक के सामानों को बर्बाद कर दिया गया। इसी आलोक में मानसी के एक टेंट मालिक ने अक्षरा सिंह समेत आयोजकों को अभियुक्त बनाते हुए कोर्ट में केस दायर किया।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related