CHHATTISGARH : नवजात की मौत पर सिविल सर्जन के खिलाफ FIR …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : FIR against civil surgeon over death of newborn…

राजनांदगांव. राजनांदगांव जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के आदेश पर अस्पताल के सिविल सर्जन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

मामला टोलागांव की रहने वाली कविता मांडवी से जुड़ा है, जिसे प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि ब्लड जांच रिपोर्ट मिलने में देरी के कारण ऑपरेशन में भी देरी हुई।

SONAM WANGCHUK STRIKE : अनशन के बीच अस्पताल पहुंचे 2 केंद्रीय मंत्री !

परिजनों के मुताबिक, ऑपरेशन से पहले बच्चे की हार्टबीट अच्छी थी। बाद में महिला की हालत बिगड़ने पर ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। परिजनों ने अस्पताल के लापरवाह स्टाफ के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG TRANSFER : 10 अफसर EOW-ACB में भेजे गए …

CG TRANSFER : 10 officers transferred to EOW-ACB... रायपुर. रायपुर...