अब रायपुर एयरपोर्ट मेंएंट्री के लिए नहीं दिखानी होगी कागजात, शुरू हुई डीजी यात्रा सुविधा

Date:

रायपुर। हवाई जहाज से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल एयरपोर्ट माना रायपुर में आज डीजी यात्रा सुविधा की शुरुआत हो गई है। अब एयरपोर्ट में एंट्री के लिए कागजात दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फेस रीडिंग और स्कैन के जरिए एंट्री हो जाएगी। इसी तरह एमपी के इंदौर में भी हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है, यहां भी डीजी यात्रा सुविधा की शुरुआत हो गई है। रायपुर, इंदौर सहित 9 एयरपोर्ट में यह सुविधा शुरू की गई है।

यात्रियों को एयरपोर्ट पर चेक इन के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा

विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज इस सुविधा का उद्घाटन किया। केंद्रीय विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से वर्चुअल माध्यम से इस सुविधा का उद्घाटन किया है। अब यात्रियों को एयरपोर्ट पर चेक इन के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। इंदौर, रांची, बागडोगरा, सिलीगुड़ी, भुवनेश्वर, कोयंबटूर, विशाखापट्टनम, रायपुर, गोआ, पटना एयरपोर्ट पर ये सुविधा शुरू हुई है। यात्री चेहरा स्कैन करके चेक इन कर सकेंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजारापु ने वर्चुअली इस सुविधा का शुभारंभ किया है, मुख्य कार्यक्रम विशाखापट्टनम में हो रहा है। इधर इंदौर एयरपोर्ट में भी कार्यक्रम हो रहा है, जहां सांसद शंकर लालवानी मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...