RAIPUR BREAKING : देवेंद्र यादव से मिलने जेल पहुंचे सभी कांग्रेस विधायक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR BREAKING: All Congress MLAs reach jail to meet Devendra Yadav

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई।बैठक के बाद सभी विधायक देवेंद्र यादव से मिलने के लिए रायपुर सेन्ट्रल जेल पहुंचे। फिलहाल अभी तक उनसे मुलाकात नहीं हो पाईहै और सभी बाहर खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं। जहां नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेसविधायक मौजूद हैं।

राजीव भवन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में सभी विधायकों की बैठक बुलाई गई है। मंगलवार की सुबह 11.30 बजे से कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हो रही है। कांग्रेस के 34 विधायक हैं, सभी को बैठक में बुलाए गए हैं। इस दौरान बैठक मेंसरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई। उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी प्रदेश में माहौल तैयार करने की कोशिश में है। 

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ने की तैयारी में है। बलौदाबाजार हिंसामामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में बड़ा प्रदर्शन करने वाली है।कांग्रेस 21 अगस्त को ये प्रदर्शन करने वाली थी, लेकिन 22 अगस्त के कार्यक्रम के कारण इसे आगे बढ़ाकर 24 अगस्त कर दिया गयाहै।

शनिवार को हुई थी देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी

बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को दिनभर केहाईवोल्टेज सियासी ड्रामे के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की।। देर रात कोर्ट ने देवेंद्र यादव को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया था।इससे पहले शनिवार को दिनभर सियासी ड्रामा चलता रहा। इस दौरान पुलिस की समर्थकों से भी जमकर झड़प हुई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : साय के तंज पर भूपेश का पलटवार!

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : Bhupesh's counterattack on Sai's taunt! दुर्ग।...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : बिगड़े बोल पर सरकार सख्त

  आरक्षण के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर रहे सरकारी...