Jammu Kashmir Election: 24 विधानसभा सीटों के लिए अधिसूचना जारी, इस तारीख को होगा पहले चरण का मतदान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Jammu Kashmir Election: चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर में 24 विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी है। इन 24 सीटों पर 18 सितंबर को चुनाव होगा। इन सीटों के उम्मीदवार 27 अगस्त तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 28 अगस्त को होगी। वहीं नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अगस्त निर्धारित की गई है।

पहले चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग

पहले चरण में घाटी के 16 विधानसभा क्षेत्र जो दक्षिण कश्मीर में हैं और आठ जम्मू क्षेत्र में मतदान होंगे। कश्मीर घाटी के पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डी एच पोरा, कुलगाम, देवसर, दूरू, कोकेरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शंगस-अनंतनाग पूर्व और पहलगाम सीट पर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। वहीं जम्मू के इंदरवाल, किश्तवाड़, पैडर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा वेस्ट, रामबन और बनिहाल में चुनाव होंगे।

10 साल बाद होने जा रहा है चुनाव

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के 90 सीटों के लिए तीन चरण में मतदान होगा। आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू- कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहा है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : साय के तंज पर भूपेश का पलटवार!

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : Bhupesh's counterattack on Sai's taunt! दुर्ग।...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : बिगड़े बोल पर सरकार सख्त

  आरक्षण के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर रहे सरकारी...