CG POLITICS : भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक-दूसरे को दे रहे बधाई, जल्द जारी होगी निगम-मंडल की नियुक्तियां

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS: BJP officials and workers are congratulating each other, corporation board appointments will be released soon

रायपुर। जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से निगम, मंडलों और आयोगों में नियुक्ति की चर्चा जोरों पर चल रही है। सरकार बने दस माह होने जा रहा है, लेकिन सूची को लेकर सिर्फ कयासों का दौर चल रहा है। अंदर खाने में चर्चा हो रही है कि अब कभी भी नियुक्ति संबंधी सूची जारी हो रही है। क्योंकि भाजपा का बड़ा कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान खत्म हो गया है।

इस कार्यक्रम में जिलों से लेकर बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मा सौंपा गया था। इसके अलावा इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी बड़े नेता भी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय थे। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में भाजपा की अहम बैठक 17 अगस्त होने जा रही है। इसमें प्रदेश के कुछ बड़े नेता भी शामिल होंगे।

भाजपा सरकार जारी कर सकती है नियुक्ति संबंधी सूची ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश भाजपा सरकार कभी भी नियुक्ति संबंधी सूची जारी कर सकती है, क्योंकि इसके बाद नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी भी भाजपा संगठन जुट जाएगा। यदि निकाय चुनाव के पहले सूची जारी नहीं हुई तो निकाय चुनाव खत्म होने के बाद अगले साल यानी 2025 में जनवरी में सूची होगी।

बताया जाता है कि निगम, मंडलों और आयोगों में अध्यक्षों, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति में देरी होने के बाद अब तो भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ता एक-दूसरे को ही मजाक-मजाक में बधाई देने लगे है। यह नजारा गत 15 अगस्त को प्रदेश भाजपा और जिला कार्यालय रायपुर में देखने को मिला। झंडा वंदन खत्म होने के बाद निगम, मंडलों और आयोगों में पद पाने की आस लगाए नेता आपस में मिलते ही एक-दूसरे को मजाकिया अंदाज में बधाई देते नजर आए।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 ट्रेनों का बदला रूट, सफर करने से पहले देखें नाम दो सूची जारी होगी, पहली नगरीय निकाय चुनाव के पहले भाजपा में चर्चा है कि प्रदेश भाजपा संगठन ने किस निगम मंडल, आयोगों में किसे क्या पद देना है इसका पूरा होम वर्क कर लिया है। सूची भी लगभग तैयार हो गई है। बस इस पर मुहर लगाना बाकी है।

सूत्र बताते हैं कि सभी निगम, मंडलों और आयोगों में एक साथ नियुक्ति नहीं की जाएगी। नियुक्ति संबंधी पहली सूची निकाय चुनाव के पहले जारी की जाएगी। इसके बाद बाकी जगहों पर निकाय चुनाव के बाद दूसरी सूची जारी होगी, जनवरी 2025 में आ सकती है।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए लोग भी लगा रहे जोर –

विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए बड़े नेताओं और पदाधिकारी भी साय सरकार में निगम-मंडलों और आयोगों में पद पाने के लिए जोर लगा रहे हैं। इसमें सरगुजा, बिलासपुर, जगदलपुर और महासमुंद के नेताओं के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related