Akshay Kumar Corona Positive: अक्षय कुमार हुए कोरोना के शिकार, काफी दिनों से थी तबियत ख़राब

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Akshay Kumar Corona Positive: फिल्म सरफिरा के एक्टर अक्षय कुमार का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। एक्टर को अपनी नई फिल्म सरफिरा के प्रमोशन के दौरान कोरोना हुआ है। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट में ये बड़ा खुलासा हुआ है। प्रमोशन के दौरान मौजूद लोग भी इस खबर के बाद सचेत हो गए हैं।

Akshay Kumar Corona Positive: रिपोर्ट के मुताबिक- अक्षय कुमार पिछले दो दिन से ठीक महसूस नहीं कर रहे थे. वो लगातार सरफिरा के प्रमोशन में बिजी चल रहे थे. तबीयत ठीक ना होने पर उन्होंने टेस्ट कराया और कोरोना पॉजिटिव पाए गए. कोविड होने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. वो डॉक्टर्स द्वारा बताई गई सारी बातों का ध्यान रख रहे हैं और सावधानी बरत रहे हैं.

अनंत-राधिका की शादी में नहीं होंगे शामिल

Akshay Kumar Corona Positive:अक्षय को लेकर आई खबर ने फैन्स को परेशान कर दिया है. 12 जुलाई को अक्षय अंबानी परिवार के जश्न में शामिल होने वाले थे. लेकिन कोविड होने के बाद अब वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी शामिल नहीं होंगे. इससे पहले अक्षय, अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग सेरेमनी का हिस्सा बनने जामनगर गए थे. प्री-वेडिंग में उन्होंने सुबह तीन बजे तक डांस भी किया था. अक्षय के पहुंचने के अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में चार चांद लग गए. वहीं अब हर कोई उन्हें अनंत-राधिका की शादी में मिस करने वाला है. बड़ी बात ये है कि आज भी अक्षय की फिल्म सिरफिरा रिलीज हुई है. सरफिरा एक बायोपिक है, जो जीआर गोपीनाथ के जीवन की घटनाओं को दिखाती है. पहले दिन फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिसपॉन्स मिल रहा है. अक्षय फिल्म रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related