जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या, लाश छुपाने के लिए किया ऐसा काम जानकर हो जाएंगे हैरान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

राजनांदगांव। राजनांदगांव में संपत्ति विवाद पर छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में बांधकर गांव के ही खेत के कुंए में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है, वहीं जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। मामला घुमका थाना क्षेत्र के बिजेतला गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, बालमुकुंद और उसके भाई वेद प्रकाश के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसके अलावा वेद प्रकाश कुछ गैरकानूनी कार्यों में भी शामिल था, जिसे लेकर दोनों भाई के बीच विवाद होते रहता था। इसी विवाद में बुधवार-गुरुवार के दरमियानी रात बालमुकुंद ने रात में सो रहे अपने बड़े भाई की टंगिया से वार कर हत्या कर दी।

पकड़े जानें के डर से शव बोरे में भरकर कुएं में फेंका

जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या, लाश छुपाने के लिए किया ऐसा काम जानकर हो जाएंगे हैरान

पकड़े जाने के डर से शव को छिपाने बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया था। वहीं शनिवार की शाम गांव में रहने वाले किसान होरी लाल का बेटा अपने खेत गया था। खेत में मौजूद उनके कुंए से तेज दुर्गंध आ रही थी, कुंए में देखने पर बोरी में कुछ बंधा हुआ देखा। शव को दो अलग-अलग बोरियों में बांधकर फेंका गया था। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। खेत मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची घुमका पुलिस थाना की टीम ने बोरे को बाहर निकाला, जिसमें एक युवक की लाश निकली। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर लाश की शिनाख्त गांव में ही रहने वाले वेद प्रकाश निर्मलकर (27) के रूप में हुई। शव दो से तीन दिन पुराना था। इसके बाद घुमका पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शनिवार को फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच की।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छात्रावास में छात्रा की मौत!

CHHATTISGARH : Student dies in hostel! कवर्धा। कवर्धा जिले के...

RUCHIKA SINGH VIDEO : गाली के बाद हाथ जोड़कर माफी!

RUCHIKA SINGH VIDEO : Apology with folded hands after...

KULGAM TERROR ATTACK : नाम पूछकर CG मजदूरों को मारी गोली, कुलगाम में आतंकी हमला

रायपुर डेस्क। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने छत्तीसगढ़...