CG BREAKING : BJP कार्यालय में हलचल तेज, बड़ी कांग्रेस नेत्री भाजपा में होगी शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Stir in BJP office, big Congress leader will join BJP

रायपुर। बिलासपुर नगर निगम में मेयर रहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव के राजधानी रायपुर में भाजपा में प्रवेश करने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि शाम चार बजे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

उनके इस निर्णय से बिलासपुर के कांग्रेस नेताओं में ह्ड़कंप मच गया है। इधर, लोकसभा चुनाव को लेकर बिलासपुर में कुछ देर बाद भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन भी शुरू होने वाला है, जिसमें CM विष्णु देव साय शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में भी बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के 500 से ज्यादा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता भाजपा ज्वॉइन करेंगे।

दरअसल, भाजपा के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मलेन का दूसरा चरण बेलतरा विधानसभा में सरकंडा के अशोक नगर स्थित अशोक वाटिका में सम्मेलन हो रहा है। इस दौरान पार्टी के नेता भाजपा के पक्ष में माहौल बनाकर राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related