टीएस सिंहदेव ने डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर जताया शोक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। टीएस सिंहदेव ने डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर शोक जताया है। ट्विटर पर पूर्व मंत्री सिंहदेव ने लिखा, हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री जी की धर्मपत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर इस अपूरणीय क्षति में@Agnihotriinc और समस्त शोक संतप्त परिवार को धीरज प्रदान करें, और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

बता दें कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का दुःखद निधन हो गया है। उन्होंने चंडीगढ़ ले जाते समय अंतिम सांस ली। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने देर रात 11 बजकर 56 मिनट पर अपनी फ़ेसबुक बॉल पर यह दुःखद समाचार शेयर किया था।

उन्होंने लिखा कि हमारी प्रिय सिम्मी अग्निहोत्री हमारा और आस्था का साथ छोड़ कर चली गईं। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गोंदपुर जयचंद में अपने निवास पर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें चिकित्सकीय सहायता दी गई। वही गंभीर हालत को देखते हुए देर शाम चंडीगढ़ ले जा रहे थे, तो रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related