बारिश में जमकर भीगा बीजापुर, सबसे कम सरगुजा में बरसे बदरा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

0 छत्तीसगढ़ में अब तक 688.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज

रायपुर। इस मॉनसून‌ ने छत्तीसगढ़ में बीजापुर को सबसे ज्यादा भिगोया है। यहां 1 जून से लेकर अब तक सर्वाधिक 1193.3 मिमी बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। जबकि, सरगुजा में सबसे कम 322.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश की बात करें तो 1 जून से अब तक 688.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक 1 जून से अब तक सूरजपुर जिले में 606.9 मिमी, बलरामपुर में 627.3 मिमी, जशपुर में 550.5 मिमी, कोरिया में 664.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 673.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसी तरह रायपुर जिले में 797.2 मिमी, बलौदाबाजार में 687.0 मिमी, गरियाबंद में 637.7 मिमी, महासमुंद में 731.7 मिमी, धमतरी में 716.5 मिमी, बिलासपुर में 703.0 मिमी, मुंगेली में 856.9 मिमी, रायगढ़ में 769.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 606.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 576.7 मिमी, सक्ती में 586.7 मिमी, कोरबा में 670.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 664.6 मिमी, दुर्ग में 565.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। कबीरधाम जिले में 530.3 मिमी, राजनांदगांव में 763.3 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 875.7 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 708.6 मिमी, बालोद में 756.7 मिमी, बेमेतरा में 530.9 मिमी, बस्तर में 711.6 मिमी, कोण्डागांव में 539.5 मिमी, कांकेर में 654.5 मिमी, नारायणपुर में 621.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 805.2 मिमी और सुकमा में 1019.4 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related