CG POLITICAL WAR : लगता है दारू के नशे में धुत्त होकर भाषण देने के लिए आए पूर्व मंत्री भैयालाल – विधायक गुलाब कमरो

Date:

CG POLITICAL WAR : It seems that former minister Bhaiyalal came to give a speech after getting drunk – MLA Gulab Kamro

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री भैयालाल और विधायक गुलाब कमरो के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। दरअसल, जनकपुर में आक्रोश सभा के दौरान पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने विधायक गुलाब कमरो को लेकर विवादित बयान दे दिया था। उन्होंने कहा था कि, विधानसभा चुनाव के लिए 4 महीने बाकी हैं। इससे पहले विधायक फिर से आरटीआई लगाएगा और भैयालाल के लिए दारू लाएगा। क्योंकि जब स्व गुलाब सिंह विधायक थे, उस वक्त गुलाब कमरो भी उनके साथ रहता था। खाना बनाता था और दारू लाकर पिलाता भी था।

पूर्व मंत्री के बयान पर विधायक ने किया पलटवार…

पूर्व मंत्री भैयालाल के विवादित बयान के बाद विधायक गुलाब कमरो ने पलटवार करते हुए कहा कि, भैयालाल की दिमागी हालत सही नही हैं, इसलिए इस तरह की गलत बयानबाजी कर रहे है। लगता है दारू के नशे में धुत्त होकर भाषण देने के लिए आए हुए है। साथ ही कहा कि, पहले खुद का चरित्र देखें, उसके बाद किसी और के बारे में कुछ बोले। इतना ही नहीं विधायक गुलाब कमरो ने भैयालाल पर मानहानि का नोटिस जारी करने की बात कही है। दरअसल, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने पहले भी महिला संसदीय सचिव समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर अश्लील टिपण्णी की थी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...

CONGRESS BUDGET REACTION : छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बजट पर हमला

CONGRESS BUDGET REACTION : Chhattisgarh Congress attacks the budget दुर्ग/रायपुर।...

CG RAID ARREST : जांजगीर-चांपा में बदमाशों का सूपड़ा साफ

CG RAID ARREST : Criminals wiped out in Janjgir-Champa जांजगीर-चांपा।...