BREAKING : DGCI ने HDFC Bank, पॉलिसी बाजार, गो डिजिट को भेजा नोटिस, जानिए पूरा मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: DGCI sent notice to HDFC Bank, Policy Bazaar, Go Digit, know the whole matter

नई दिल्ली। डायरेक्टर जनरल सेंट्रल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस ने देश के सबसे बड़े निजी बैंक समेत दो और कंपनियों को नोटिस भेजा है. यह नोटिस 2250 करोड़ के टैक्स चोरी का है. HDFC Bank के अलावा डीजीसीआई ने पॉलिसी बाजार और गो डिजीट को शो कॉज नोटिस जारी किया है.

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह नोटिस गलत तरीके से टैक्स क्रेडिट लेने का बताया जा रहा है. डीजीसीआई ने यह नोटिस कंपनियों के मुंबई, गाजियाबाद और बैंगलुरू ऑफिस को भेजा गया है. इन तीनों कंपनियों पर जीएसटी नियमों के उल्लंघन करने का आरोप है. दरअसल ये तीनों कंपनियां गलत तरीके से इनवायस जेनरेट करके टैक्स बचाने का हथकंडा अपना रहे थे.

गलत तरीके से टैक्स क्रेडिट का मामला

डायरेक्टर जनरल सेंट्रल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस के अधिकारियों के मुताबिक कंपनियों को 15 दिनों के अंदर ये समन भेजा गया है. कंपिनियों पर टैक्स क्रेडिट के गलत उपयोग के कारण यह नोटिस जारी किया गया है. डीजीसीआई के अधिकारियों के मुताबिक इन कंपनियों के अलावा देश में 120 ऐसी और कंपनियां हैं जो ये काम रही है. विभाग इनकी जांच कर रहा है.

ऐसे सामने आया 2250 करोड़ का फ्रॉड

दरअसल डीजीसीआई इस मामले की जांच पहले से कर रहा था. 2002 से शुरू की गई इस जांच में अब जाकर 2250 करोड़ की गड़बड़ी का पता लगा है. ये मामले 2018 से 20022 के बीच कंपनियों की ओर से काटे गए चालानों पर है. इस मामले को लेकर इन कंपनियों के अलावा विभाग पिछले 15 दिनों के अंदर 120 और कंपनियों की जांच कर रही है. हालांकि इन तीनों कंपनियों की तरफ से उनका पक्ष सामने नहीं आया है. डायरेक्टर जनरल सेंट्रल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग जीएसटी के नियमों को लेकर काफी सख्त है. विभाग का मानना है कि इस तरह के जांच और सख्ती से नियमों के प्रति कंपनियों में पारदर्शिता आएगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : अब ‘India’ नहीं, सिर्फ ‘भारत’

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : Now not 'India', just 'Bharat' बिलासपुर....

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : रेलवे का ‘फाइन बम’

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : Railways' 'fine bomb' रायपुर। भारतीय...

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : पायलट का रायपुर ‘संगठन वार’

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : Pilot's Raipur 'organization wise' रायपुर।...

CHHATTISGARH : मंत्री का भरी सभा में ‘स्ट्रिक्ट वार’

CHHATTISGARH : Minister's 'strict war' in a public meeting बिलासपुर....